कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के तीन दुर्गापूजा मंडप का कृष्णा प्रसाद ने किया उद्घाटन
Oplus_0
कुल्टी । शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी सह व्यवसायी, धार्मिक प्रवृति के धनी कृष्णा प्रसाद शनिवार को कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के तीन दुर्गापूजा मंडप का उद्घाटन किया।


सीतारामपुर टैगोर इंस्टीट्यूट दुर्गापूजा कमेटी के द्वारा पंचमी के पावन अवसर पर दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक सरोकार के कार्यों से परिपूर्ण रहा, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने चार चांद लगा दिए।
साड़ी वितरण और विशिष्ट अतिथि समारोह में कृष्णा प्रसाद के सौजन्य से साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

































