कृष्णा प्रसाद शिल्पांचल के दुर्गापूजा पंडालों का एक पर एक कर रहें उद्घाटन
आसनसोल । शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी सह व्यवसायी, धार्मिक प्रवृति के धनी कृष्णा प्रसाद शिल्पांचल के ख्यातिप्राप्त दुर्गापूजा पंडालों का एक पर एक लगातार उदघाटन कर रहे हैं।
वहीं अपने तरफ से जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी भी वितरण कर उनमें खुशियां बांट रहें हैं। उनके सामाजिक कार्यों को देखकर सभी लोग सराहना कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने बाराचक सार्वजनिन सेवा ट्रस्ट और कैलाशपुरी मंदिर मॉडर्न सातग्राम दुर्गापूजा मंडप का उद्घाटन फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं मां की आराधना किया।
इस अवसर पर कमेटी के सदस्य उपस्थित थे। उद्घाटन के पश्चात उन्होंने मां का दर्शन कर नमन किया। उन्होंने शिल्पांचल वासियों की अमन, चैन, सुख शांति, समृद्धि की कामना की। लोगों को शांतिपूर्ण माहौल में पूजा का आनंद लेने को कहा।
उन्होंने कहा कि जिस भव्यता के साथ पूजा हो ही है, आगामी वर्ष इसे भी बड़े रूप में पूजा हो मां से कामना करता हूं। पूजा कमेटी के सभी सदस्यों को पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष चौकसी बरतने को कहा। वहीं कृष्णा प्रसाद को पूजा पंडाल में गुलदस्ता देकर एवं उतरीय ओढ़ाकर भव्य रूप से स्वागत किया गया।
































