आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में अभिनव साव ने जूनियर पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता कांस्य पदक
आसनसोल । नई दिल्ली में चल रहे आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में सोमवार अभिनव साव ने 10 मीटर एयर राइफल जूनियर पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर एक बार फिर भारत को गौरवान्वित किया। भारत के हिमांशु ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि रजत पदक रूसी निशानेबाज के नाम रहा। सनद रहे कि एक महीने पहले ही अभिनव साव कज़ाकिस्तान में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते थे। इसे लेकर आसनसोल के शूटरों में खुशी का माहौल है।
































