Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बस्तिन बाजार दुर्गा मंदिर में 365 दिन हो पूजा उसके लिए जो करना होगा करेंगे – कृष्णा प्रसाद

आसनसोल। शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी, व्यवसायी सह धार्मिक प्रवृति के धनी कृष्णा प्रसाद सोमवार बस्तिन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पूजा अर्चना की। शिल्पांचल वासियों के सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। वहीं पूजा कमेटी के तरफ से उन्हें उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कमेटी के लोगों के साथ बातचीत की। इसके उपरांत उन्होंने कमेटी की ओर से खिचड़ी भोग वितरण में श्रद्धालुओं को अपने हाथ से भोग वितरण किया। मौके पर सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु आए। जिन्होंने खिचड़ी भोग ग्रहण किया। इस दौरान कृष्णा प्रसाद ने कहा कि उन्हें बस्तिन बाजार दुर्गापूजा कमेटी द्वारा आयोजित पूजा में सम्मिलित होकर बहुत खुशी हो रही है। उन्हें मां का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि यहां पर 365 दिनों में सिर्फ तीन पूजा दुर्गापूजा, लक्ष्मी पूजा, काली पूजा करने की अनुमति है। वहीं कमेटी के लोगों ने उन्हें बताया है कि यहां पर साल के अन्य दिन पूजा नहीं होती। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि मंदिर में पूजा करना हर सनातन धर्म के नागरिक का मौलिक अधिकार है। लेकिन आसनसोल के लोगों को उस अधिकार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह बहुत जल्द इस विषय पर, प्रशासन से बात करेंगे। साल भर सुबह, शाम पूजा के लिए उन्हें जहां जाना होगा, वह करेंगे। इस बारे में बैठक करेंगे और इस समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि समाज में सभी धर्म के लोग मिलजुल कर रहे हैं और समाज में सभी को अपने अपने धर्म के अनुसार अपने धार्मिक कार्यों को करने की आजादी रहे।

 

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *