Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

साड़ी, गमछा व धोती सहित छठ पूजन के समस्त सामग्री वितरण इस बार होगी ऐतिहासिक – कृष्णा प्रसाद

आसनसोल। शिल्पांचल के विशिष्ट समाजसेवी सह व्यवसायी और धार्मिक प्रवृति के धनी कृष्णा प्रसाद ने सोमवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए एक बहुत बड़ी ऐतिहासिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रभु कल्ला छठ घाट पर बीते 47 वर्षों से पूरी श्रद्धा के साथ छठ पूजा का आयोजन ली क्लब द्वारा किया जाता है। इस वर्ष 48 वां छठ पूजा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष छठ पूजा से पहले जरूरतमंद छठ व्रतियों को छठ पूजा की सामग्री प्रदान करते हैं। इस साल भी वह करेंगे मगर इस वर्ष उन्होंने कहा कि आसनसोल संसदीय क्षेत्र के 9 विधानसभा में जरूरतमंद छठ व्रतियों को उनके क्षेत्र में संस्था या क्लब के माध्यम से देंगे। दूर दूर से व्रती कल्ला छठ घाट पर आने में असमर्थ होंगे। उनकी परेशानी को देखते हुए उन्होंने कहा कि इस बार वह एक कैंप लगाएंगे जहां से छठ की सामग्रियों के वितरण के लिए आसनसोल लोकसभा केंद्र के नौ विधानसभा क्षेत्र के स्थानों को चिन्हित करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 5 अक्टूबर से कल्ला प्रभु छठ घाट में शिविर लगाया जाएगा, जिसमें आसनसोल लोकसभा केंद्र के 9 विधानसभा क्षेत्र से विभिन्न क्लबों या संस्था के सदस्यों को बुलाया जाएगा और दिया जाए। उन्होंने कहा कि छठ पूजा स्वच्छता का पवित्र पर्व होता है। थोड़ी से गलती होने पर तुरंत सजा मिलती है। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि सभी क्लब और संस्था के लोगों को बताया जाएगा कि जिस प्रकार से कल्ला प्रभु छठ घाट पर पूजन सामग्री वितरण किया जाता है। उसी शुद्धता और स्वच्छता के साथ वितरण करना होगा। उन्होंने कहा कि अभी वह पूरा आंकड़ा नहीं बता पाएंगे की कितने लोगों को वितरण करेंगे। आंकड़ा हजार या लाख में भी हो सकता है। वहीं उन्होंने कहा कि इस बार ऐतिहासिक वितरण होगा। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि वह चाहते हैं कि जिला के हर एक महिला जो आर्थिक तंगी के कारण छठ पूजा नहीं कर पाती हैं, उनके पास उनका मैसेज पहुंचे ताकि वैसे लोग छठ पूजन का पूरा सामग्री ले पूजा कर सके। इसके लिए जिला के सभी लोगों का सहयोग जरूरी है।

 

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *