Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल और बर्नपुर क्षेत्र के 34 पूजा आयोजकों को उनके उत्कृष्ट पूजा आयोजन के लिए किया गया सम्मानित

आसनसोल। आसनसोल चेंबर ऑ कॉमर्स एंड इंड्रस्ट्रीज की ओर से सोमवार आश्रम मोड़ स्थित पार्वती होटल में आसनसोल और बर्नपुर इलाके के 34 पूजा आयोजकों को उनके उत्कृष्ट पूजा आयोजन के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर यहां आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन सचिन राय, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सतपाल सिंह कीर पिंकी, विमल मिहारिया, श्रवण अग्रवाल, उज्जवल राय, मनोज साहा, जगदीश बागड़ी के अलावा आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंड्रस्ट्रीज के अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस दौरान आसनसोल और बर्नपुर इलाके के पूजा कमेटी के सदस्य भी मौजूद थे। उनके मन में आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा इस सम्मान समारोह को लेकर काफी उत्साह देखा गया। इस सम्मान समारोह के आयोजन में विशिष्ट व्यवसायी विमल मिहारिया का विशेष योगदान रहा। मौके पर आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा कई विभागों में पूजा कमेटी के आयोजनों को नंबर दिया गया था। इनमें श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, सुविधा, मंडप, मूर्ति, लाइटिंग, फर्स्ट एड की व्यवस्था शामिल था। महिला कमेटी द्वारा आयोजित पूजा स्थायी मंदिर की पूजा 5 लाख से कम बजट की पूजा तथा 5 लाख रुपए से ज्यादा बजट की पूजा जैसे विभाग रखे गए थे। इन सभी विभागों में आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्री के विचारकों ने पूजा कमेटी के आयोजन को दिया और आज 34 उत्कृष्ट पूजा कमेटी को सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन सतपाल सिंह कीर ने किया। इस मौके पर सचिन राय ने कहा कि दुर्गा पूजा बंगाल का सबसे बड़ा त्यौहार है और आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज को इस बात की खुशी है कि वह पूजा आयोजन में जी तोड़ मेहनत करने वाले कमेटी के सदस्यों को पुरस्कृत कर उनकी हौसला अफजाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से उनके संगठन के इस आयोजन के साथ हर साल नई-नई कमेटी के सदस्य जुड़ते जा रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि अगले साल आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा और भी बड़े पैमाने पर इसका आयोजन किया जाएगा।

 

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *