Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल महाबीर स्थान मंदिर में नवमी के दिन किया गया धार्मिक अनुष्ठान कुमारी पूजा

आसनसोल । जीटी रोड स्थित बड़ा पोस्ट ऑफिस के पास महाबीर स्थान मंदिर में  महाबीर स्थान सेवा समिति की ओर से आयोजित शारदीय  दुर्गा पूजा के अवसर पर बुधवार शारदीय नवरात्रि के दौरान नवमी पूजा पर कुमारी पूजा का अनुष्ठान किया गया।  जिसमें बच्चियों को देवी दुर्गा के रूप में पूजा  गया। इस पूजा के दौरान, छोटी बच्चियों के पैर धोए  गए, उन्हें तिलक लगाया  गया, आरती की गई और फिर उन्हें विशेष भोजन और उपहार दिए गए।  इस मौके पर महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा ने कहा कि यह स्त्री शक्ति, गरिमा और शुद्धता का सम्मान करने का प्रतीक है। इस मौके पर मोनू अग्रवाल, मनीष भगत, अभिषेक वर्मन सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *