आरा डांगा सर्वजनिन दुर्गा और काली पूजा समिति के दुर्गापूजा में पहुंचे मंत्री मलय घटक
आसनसोल । आरा डांगा सर्वजनिन दुर्गा और काली पूजा समिति के दुर्गापूजा के विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने राज्य के कानून सह श्रम मंत्री मलय घटक पहुंचे। मंत्री मलय घटक को समिति के सचिव रजेत प्रसाद ने उत्तरीय ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
वहीं मंत्री मलय घटक ने कहा कि आरा डांगा सर्वजनिन दुर्गा और काली पूजा समिति प्रत्येक वर्ष धूमधाम से शारदीय दुर्गापूजा मानता है। विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता करके बच्चों की उत्साह को बढ़ता है। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने सभी को शारदीय दुर्गापूजा और नवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को मंत्री मलय घटक अपने हाथों से पुरस्कार दिया।
मौके पर अभिनव मुखर्जी, प्रशांत चटर्जी, स्वपन कुमार लाहिड़ी, बिश्वनाथ घोष, आनंद प्रसाद साव, जदु नाथ सेनगुप्ता, स्वपन कुमार मंडल, देबाशीष दास, प्रसन्न पांडे, श्याम बिहारी सिंह, रबी बाग, काकली सरकार, रूबल चटर्जी, रीना लाहिड़ी, प्रबीर मुखर्जी, अमल तालुकदार, बिपन माजी (पूर्व रेलवे), सुभाष चौधरी माली, प्रदीप माजी, राजेंद्र कुशवाहा सहित अन्य मौजूद थे।
































