Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल में दुर्गापूजा कार्निवल में कोर्ट रोड प्रथम, रविंद्र नगर द्वितीय

आसनसोल । पश्चिम बर्दवान जिले में दो जगह आसनसोल और दुर्गापुर में कार्निवाल का आयोजन किया गया। आसनसोल में आयोजित पूजा कार्निवल में कुल 15 पूजा कमेटीयों ने हिस्सा लिया। मौके पर पुजा कमेटीयों को ईनाम भी दिया गया। कोर्ट रोड पूजा कमिटी को पहला पुरस्कार मिला। मौके पर एक ट्रॉफी तथा हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल की ओर से 2 लाख रुपए का इनाम दिया गया। वहीं रवींद्र नगर उन्नयन समिति को दूसरा स्थान मिला। एक ट्रॉफी और हेल्थ वर्ल्ड अस्पताल की तरफ से डेढ़ लाख रुपए की इनाम राशि मिली। बर्नपुर नौजवान दुर्गापूजा कमिटी और अमर कजन चेली डांगा को संयुक्त तीसरा स्थान मिला। उनको एक ट्रॉफी और एक लाख रुपए का पुरस्कार मिला। अन्य सभी कमेटियों को 10 – 10 हजार रुपए की ईनाम राशि प्रदान की गई। पहले स्थान का इनाम मंत्री मलय घटक द्वारा दिया गया।

कोर्ट रोड की ओर से नरेश अग्रवाल, सुरजीत सिंह मक्कल एवं कमेटी के अन्य सदस्यों ने पुरस्कार ग्रहण किया। वहीं अन्य पुरस्कार जिला शासक एस पोन्नाबलम, पुलिस आयुक्त सुनील चौधरी, सेल आईएसपी निदेशक प्रभारी सुरजीत मिश्रा, जिला परिषद अध्यक्ष विश्वनाथ बाउरी, उपाध्यक्ष विष्णुदेव नोनिया, आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव महाराज स्वामी सौमात्मानंद जी, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक, मेयर परिषद सदस्य गुरुदास चटर्जी के हाथों दिया गया। इस अवसर पर उद्योगपति पवन गुटगुटिया, नरेश अग्रवाल, विजय शर्मा, भानू बोस सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *