Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

सीआईएसएफ की कड़ी कार्रवाई व्यापक मात्रा में अवैध कोयला जब्त

जामुड़िया । जामुड़िया थाना अंतर्गत ईसीएल कुनुस्तोड़िया क्षेत्र के तपसी साइडिंग में शनिवार को सीआईएसएफ ने एक बार फिर अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ और ईसीएल सुरक्षा टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर तपसी बुढ़ी मंदिर के पास से भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद किया। सूत्रों के अनुसार सीआईएसएफ को मालूम चला की कोयला चोर बंद पड़े कोयला खदानों से निकाले गए कोयला को जमा कर रहे हैं और उसे भारी वाहनों में लादकर तस्करी की योजना बना रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान बुढ़ी मंदिर के आसपास दो स्थानों से अवैध कोयला जब्त किया गया। सनद रहे कि इससे पहले 22 सितंबर को भी इसी क्षेत्र में सीआईएसएफ ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कोयला और एक लोरी जब्त की थी। उस मामले में 23 सितंबर को कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय सुरक्षा विभाग की ओर से जामुड़िया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसे लेकर कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया है। सीआईएसएफ और ईसीएल सुरक्षा कर्मी अब इस अवैध गतिविधि पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि कोयला चोरी और तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

 

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *