सीएमयू इंटक कार्यालय में विजय मिलन का किया गया आयोजन
आसनसोल । बस्तीन बाजार स्थित सीएमयू इंटक कार्यालय में रविवार विजय मिलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर हरजीत सिंह, संगठन के वर्किंग प्रेसिडेंट राजेंद्र प्रसाद शर्मा, सेक्रेटरी चंडी बनर्जी, कोषाध्यक्ष तरुण गांगुली, देवाशीष राय चौधरी, निलमणी दासगुप्ता के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे। इस बारे में हरजीत सिंह ने कहा कि विजयादशमी के बाद विजया मिलन उत्सव मनाया गया। मौके पर संगठन के तमाम बड़े नेता उपस्थित थे।
सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और गले लगाकर विजया दशमी की बधाई दी। हरजीत सिंह ने कहा कि आने वाले समय में बिहार में चुनाव होने वाले हैं और उनके संगठन की बिहार इकाई वहां पर कांग्रेस के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी कि कांग्रेस गठबंधन को बिहार के चुनाव में जीत हासिल हो। वहीं चंडी बनर्जी ने कहा कि कोल इंडिया में कर्मचारियों की संख्या को कम किया जा रहा है। इस वजह से इंटक सदस्यों की संख्या कम हो रही है। लेकिन सेल में या फिर से नए कर्मचारियों को लिया जाएगा तो अपने आप इंटक के सदस्यों की संख्या बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके श्रमिक यूनियन के संघर्षों का ही नतीजा है कि आज कोल इंडिया में 1 लाख 3 हजार रुपए बोनस मिला है। सेल में भी हरजीत सिंह के नेतृत्व में यह संघर्ष किया जा रहा है उन्होंने साफ कहा कि भले ही इंटक के सदस्यों की संख्या कम हो रही है। लेकिन कर्मचारियों के मन में अभी भी संगठन के प्रति पूरी आस्था है।
































