Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

शरद पूर्णिमा उत्सव के पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ डांडिया, गरबा का भव्य आयोजन

आसनसोल । मुर्गासोल स्थित अंकुर सुकृति फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन की ओर से शरद पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर फ्लैट मालिकों के परिवार द्वारा रास उत्सव, डांडिया और गरबा का आयोजन किया गया। शरद पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देश के कई हिस्सों में रास  उत्सव, डांडिया और गरबा का आयोजन किया जाता है, जिसमें लोग पूरे जोश के साथ भाग लेते हैं। ये आयोजन अक्सर देवी लक्ष्मी की पूजा और चंद्र देव की उपासना के साथ किए जाते हैं, क्योंकि इस दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं के साथ पूरी तरह से दिखाई देता है। अंकुर सुकृति फ्लैट ओनर्स एसोसिएशन द्वारा शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। इस दौरान गरबे भी हुए। महिलाओं ने पारंपरिक लहंगा-चुन्नाी एवं ओजरिया ड्रेस कोड के साथ गरबा प्रस्तुत किया। युवक-युवतियों एवं बच्चों ने भी गीतों की धुन पर गरबा नृत्य प्रस्तुत किए।

 

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *