Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

हरियाणा के गुरुद्वारे पर कब्जा के खिलाफ बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रतिनिधि पुलिस आयुक्त सेल

आसनसोल। बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से सोमवार एक प्रतिनिधिमंडल ने सरदार सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। इस बारे में प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सरदार परमजीत सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें यह देखा जा रहा है कि हरियाणा प्रदेश के गोकुलवाल गांव के हनुमानगढ़ क्षेत्र के एक गुरुद्वारा पर स्थानीय राजनीतिक दलों की शाह पर और आरएसएस के सहयोग से कब्जा किया गया। उन्होंने कहा कि यह साजिश बहुत दिनों से रची जा रही थी और 4 अक्टूबर को रात 3 बजे गुरुद्वारे में घुसकर वहां पर सेवादार के रूप में रह रहे 8 से 12 साल के बच्चों पर हमला किया गया, जिसमें यह बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारे पर कब्जा करने के साजिश लंबे समय से रची जा रही थी और 4 अक्टूबर को इसे पूरा किया गया। परमजीत सिंह ने बताया कि स्थानीय है उस समाज की तरफ से हरियाणा के पुलिस प्रशासन और अन्य विभागों को सूचित किया गया है। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने भी पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से भी हरियाणा के पुलिस प्रशासन को मेल भेजा गया है। वहां के चीफ सेक्रेटरी को भी मेल के जरिए इस मामले में सूचित किया गया है और इन सब की जानकारी आज पुलिस आयुक्त को दी गई। परमजीत सिंह ने बताया कि सिख भारत के अल्पसंख्यक समुदाय में आते हैं। लेकिन लगातार सिख समाज के ऊपर अत्याचार हो रहे हैं। चाहे वह सिख समाज के विद्यार्थियों से परीक्षा से पहले उनके धर्म के चिन्ह खोलने को कहा जाए या अन्य प्रकार के अत्याचार सिख समाज पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रहे दबाव की वजह से हरियाणा प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई और 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गुरुद्वारे में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और गुरुद्वारे में सरकारी प्रतिनिधि को रखा गया है। परमजीत सिंह ने साफ कहा कि किसी भी धर्म स्थान में सरकारी प्रतिनिधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उस धर्म के लोग अपने धर्म स्थान के निगरानी करने में सक्षम है।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *