Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बेना ग्राम में हर साल की तरह इस साल भी पूरी श्रद्धा के साथ किया गया लक्ष्मी पूजा

कुल्टी । कुल्टी इलाके में स्थित बेना ग्राम में हर साल की तरह इस साल भी पूरी श्रद्धा के साथ लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया गया। कोजागिरी लक्ष्मी पूजा के दिन हर साल बेना ग्राम में लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया जाता है। आपको बता दें कि इस गांव को लेकर काफी अफवाह फैली हुई है। इस गांव को भूतों का गांव कहा जाता है। इस वजह से यहां पर कोई रहता नहीं है। गांव में बिजली की भी व्यवस्था नहीं है। लेकिन गांव के लोग अपने मातृ भूमि के समृद्धि के लिए लक्ष्मी पूजा के दिन एक रात के लिए वापस आते हैं। लक्ष्मी पूजा करते हैं फिर वापस चले जाते हैं। यह सिलसिला पिछले लगभग कई दशकों से जारी है और इस वर्ष भी लोग यहां पर आए और उन्होंने लक्ष्मी पूजा की तैयारी की। इस बारे में स्थानीय निवासी अशोक माजी का कहना है कि कुछ आपराधिक तत्वों द्वारा यह अफवाह उड़ा दी गई थी कि यहां पर भूत है लेकिन भूत जैसी कोई चीज नहीं होती। उन्होंने कहा कि अगर गांव में बिजली और पानी की व्यवस्था फिर से हो जाए तो गांव के लोग वापस आना चाहते हैं।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *