भाजपा सांसद और विधायक पर हमले के खिलाफ पथावरोध कर विरोध प्रदर्शन
आसनसोल । सोमवार उत्तर बंगाल के बाढ़ पीड़ित नागराकाटा इलाके में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत लेकर गए भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हुए हमले के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने पथावरोध कर विरोध प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में आज आसनसोल के उषाग्राम में आसनसोल दक्षिण विधानसभा मंडल 1, 2 और 3 की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस बारे में भाजपा नेताओं का कहना था कि कल जिस तरह से उत्तर बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के सांसद और विधायक पर हमला किया गया उनकी जान भी जा सकती थी।
भाजपा नेताओं का कहना था कि यह सब कुछ ममता बनर्जी के इशारे पर उनके गुंडा वाहिनी द्वारा किया गया है भाजपा नेताओं का कहना था कि भाजपा उत्तर बंगाल के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े होने के लिए गई थी लेकिन यह बात ममता बनर्जी और टीएमसी के लोगों को पसंद नहीं आई इसलिए सांसद और विधायक पर जानलेवा हमला किया गया इसी के खिलाफ रोड जाम कर तथा टायर जलाकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया। मौके पर पवन सिंह, काकुली घोष, पार्थ सारथी दास सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।




















