Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

भाजपा के सांसद, विधायक पर हमला के खिलाफ बीएनआर मोड़ पर पथावरोध कर किया गया विरोध प्रदर्शन

आसनसोल। उत्तर बंगाल में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने सोमवार भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल पर उत्तर बंगाल के नागराकाटा इलाके में हमला हुआ था। इस हमले में भाजपा के सांसद खगेन मुर्मू को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं भाजपा विधायक शंकर घोष भी घायल हुए थे। इसके खिलाफ मंगलवार पूरे प्रदेश में भाजपा की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आसनसोल के बीएनआर मोड़ स्थित रवींद्र भवन के सामने भारतीय जनता पार्टी की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा के प्रदेश कमेटी सदस्य कृष्णेन्दु मुखर्जी के नेतृत्व में इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। पहले रवींद्र भवन के सामने विरोध सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद भाजपा की तरफ से बीएनआर ब्रिज को अवरुद्ध कर दिया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा टीएमसी सरकार और प्रशासन विरोधी नारे लगाए गए और जिन्होंने भी भाजपा जन प्रतिनिधियों पर हमला किया था उनको गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई। कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि आज बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी ज्यादा खराब हो चुकी है कि यहां जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं है और भाजपा को रोकने के लिए टीएमसी के इशारे पर भाजपा नेताओं पर हमले किए गए। उन्होंने कहा कि इस तरह से लोगों के बीच भाजपा की बढ़ती पैठ को रोका नहीं जा सकता। मौके पर कृष्णेंदु मुखर्जी के अलावा, ओम नारायण प्रसाद, उपासना उपाध्याय, शिव प्रसाद वर्मन, सुदीप चौधरी, प्रदीप सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *