Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

भाजपा के वोट चोरी को लेकर कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

आसनसोल । कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तरफ से लगातार भारतीय जनता पार्टी पर यह आरोप लगाया जाता रहा है कि भाजपा की तरफ से चुनाव आयोग को साथ में लेकर वोट चोरी की जाती है। आज आसनसोल में वार्ड नंबर 54 और 55 इलाके में कांग्रेस की तरफ से इस मुद्दे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस मौके पर यहां कांग्रेस नेता प्रसेनजीत पुईतुंडी, शाह आलम के अलावा अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। मौके पर इन्होंने लोगों से वोट चोरी के मुद्दे पर हस्ताक्षर मांगे। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि और राहुल गांधी ने जिस तरह से भाजपा नेताओं की वोट चोरी को उजागर किया है। उससे भाजपा खेमे में हड़कंप मच गया है। चुनाव आयोग को साथ में लेकर भाजपा देश के विभिन्न राज्यों में वोट चोरी कर रही है। यही वजह है कि उसे आज विभिन्न राज्यों में चुनाव में जीत हासिल हो रही है। लेकिन राहुल गांधी ने भाजपा की इस वोट चोरी का उजागर कर दिया है। इसी मुद्दे पर मंगलवार कांग्रेस की तरफ से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर उन्हें सही में लगता है कि बीजेपी वोट चोरी करती है तो वह कांग्रेस के ऐसे प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करें।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *