Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

तृणमूल आसनसोल दक्षिण टाउन ब्लॉक के नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

बर्नपुर(भरत पासवान) । आसनसोल दक्षिण टाउन ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस में पार्टी नेतृत्व द्वारा कई बदलाव किए गए हैं। वहीं आसनसोल टाउन ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में मंगलवार की शाम वार्ड नंबर 82 तृणमूल कांग्रेस द्वारा पूर्व विधायक सोहराब अली के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। रहमतनगर स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस सम्मान समारोह में नवनियुक्त आसनसोल दक्षिण टाउन ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णेंदु चौधरी, उपाध्यक्ष डॉ देवाशीष सरकार, तृणमूल युवा ब्लॉक अध्यक्ष आनंद उपाध्याय, आईएनटीटीयूसी ब्लॉक अध्यक्ष उत्पल सेन, महिला ब्लॉक अध्यक्ष कहकशा रियाज, उपाध्यक्ष नीलिमा पाल को फूलों की माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त ब्लॉक पदाधिकारियों ने वर्ष 2026 में होने वाले चुनाव में तृणमूल की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी को मिलकर काम करने की अपील की। वहीं कार्यक्रम में पूर्व विधायक सोहराब अली, मास्टर इंतेसार खान सहित काफी संख्या युवा, महिला कर्मी, समर्थक मौजूद थे।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *