Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

रानीगंज में असामाजिक तत्वों के तांडव के कारण तीन दुकानें जलकर राख

रानीगंज । रानीगंज थाना अंतर्गत सियारसोल राजबाड़ी मोड़ के पास मंगलवार रात असामाजिक तत्वों के तांडव के कारण तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। इस भीषण आग में दुकानों के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। यह घटना मंगलवार की रात करीब ग्यारह बजे हुई, जब अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर तीन गुमटीनुमा दुकानों में आग लगा दी। सबसे पहले आग एक चाय और स्नैक्स की दुकान में लगी, जहां लाखों रुपये का सामान जल गया। इसके बाद, आग तुरंत पड़ोस की एक फूलों की दुकान और उसके बगल की एक सब्जी और किराने की दुकान में फैल गई, और तीनों दुकानें देखते ही देखते खाक हो गईं।स्थानीय लोगों ने आग लगते ही तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। रानीगंज दमकल विभाग का एक इंजन तुरंत मौके पर पहुंचा और दमकलकर्मियों की कोशिशों से करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक तीनों दुकानें जल चुकी थीं। गनीमत रही कि पास में लगा ट्रांसफार्मर और आसपास की अन्य दुकानें इस आग की चपेट में आने से बच गईं। बुधवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही पश्चिम बर्धमान जिला तृणमूल कांग्रेस के महासचिव रूपेश यादव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ रानीगंज शहर तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष और वार्ड पार्षद ज्योति सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। ज्योति सिंह ने दुकान मालिकों से बात की और उन्हें आवश्यक मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी इस घटना पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *