भाजपा ने आसनसोल बाजार में चलाया बाढ़ पीड़ितों के सहायता की मांग का अभियान
आसनसोल । उत्तर बंगाल में बाढ़ की स्थिति की वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो चुका है। दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है और वहां पर बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। ऐसे में उत्तर बंगाल को राहत पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पश्चिम बर्दवान जिला में लोगों से सहयोग मांगा जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य के नेतृत्व में आसनसोल बाजार इलाके में घूम-घूम कर बाजार के लोगों से सहायता मांगी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि उत्तर बंगाल में बाढ़ की वजह से लोगों की जिंदगी बर्बाद हो चुकी है। कई लोगों की मौत हो चुकी है। जनजीवन अस्तव्यस्त हो चुका है। ऐसे में वहां के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से यह अभियान चलाया जा रहा है और इस जिला के लोगों से सहायता मांगी जा रही है। उन्होंने कहा कि आसनसोल के लोग खुले दिल से उत्तर बंगाल के लोगों के लिए मदद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कल भी यह अभियान जारी रहेगा और जो भी राहत सामग्री इकट्ठा होगी। उसे परसों ट्रक से उत्तर बंगाल भेजा जाएगा। वही देवतनु भट्टाचार्य ने भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर बंगाल के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है और उन्होंने आसनसोल के लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने उत्तर बंगाल के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर सहायता प्रदान की। इस मौके पर दिलीप दे, मदन मोहन चौबे, सुदीप चौधरी, शिव प्रसाद वर्मन, प्रदीप सिंह सहित अन्य मौजूद थे।




















