बिहार विधानसभा चुनाव भारत के संविधान की रक्षा और बिहारी सम्मान की अंतिम लड़ाई है – नंद बिहारी यादव
आसनसोल । आसनसोल-शिल्पांचल के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजवादी राजद नेता नंद बिहारी यादव ने मीडिया को बिहार विधानसभा चुनाव के संदर्भ में बताया की बिहार विधानसभा चुनाव बिहार और बिहार बिहारी सम्मान एवं गुजराती कॉरपोरेट आरएसएस बीजेपी इलेक्शन कमीशन के षड्यंत्र के बीच का महाभारत जैसा बिहारी सम्मान और बिहारी इज्जत की रक्षा और भारत के संविधान की रक्षा का चुनाव होगा। श्री यादव ने कहा की आरएसएस संघ भाजपा गुजराती कॉर्पोरेट नरेंद्र मोदी एक षड्यंत्र के तहत भारत के सभी संवैधानिक संस्थाओं को कब्जा करके लोकतंत्र के सभी स्तंभों को नष्ट कर भारत का संविधान खत्म करना चाहते हैं। लेकिन वह बिहारी के रहते हुए यह उनके लिए नामुमकिन है। वह भारत के संविधान क खत्म नहीं कर पाएंगे। इसलिए बिहार के चुनाव को जीतना चाहते हैं। श्री यादव ने बताया कि 2025 के बिहार विधानसभा का चुनाव आगामी 6 नवंबर और 11 नवंबर को बिहार में होने जा रहा है और इस चुनाव में भारत का निर्वाचन आयोग आरएसएस बीजेपी और सारे संवैधानिक संस्थान एक साथ मिलकर षड्यंत्र रचकर बिहारी के सम्मान को खत्म करने की एक साजिश रच दिया है और उनके जनादेश को कुचलकर बिहार में भाजपा की सरकार बनना चाहते हैं। ताकि पूरे देश में हुआ संविधान को कुचल सके। लेकिन बिहारी नौजवानों ने भी यह कसम खा ली है कि उनके सम्मान की रक्षा बिहार की सबसे बड़ी समाजवादी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय जनता दल बिहार स्मिता, बिहारी सम्मान और बिहार गौरव और बिहारी के संवैधानिक मौलिक अधिकार की रक्षा के लिए कृत संकल्प है और उनके नेता और भविष्य का जननायक युवा रजत नेता तेजस्वी यादव हैं जिनके नेतृत्व में बिहार ही नहीं पूरे देश में समाजवाद का झंडा लहराएगा और भारत के संविधान और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों का आंधी चलेगा और इस महाभारत में तेजस्वी यादव कृष्ण के जैसी भूमिका निभाकर बिहार और बिहारी की स्मिता की रक्षा करेगा और भाजपा को पूरी तरह से बिहार में खत्म कर देगा श्री यादव ने आगे बताया कि वह राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं और लालू जी ने उन्हें यह सम्मान पुरस्कार के रूप में नहीं बल्कि उनको जिम्मेवारी के रूप में दिया है इसलिए वह अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए बिहार विधानसभा चुनाव में छठ पूजा के बाद बिहार में एक सप्ताह के लिए अपने गृह जिला बक्सर में जाकर वहां के चुनाव प्रभारी के द्वारा उसे क्षेत्र में जहां-जहां कार्यक्रम दिया जाएगा वह चुनाव प्रचार करेंगे और बिहारी के मौलिक अधिकारों बिहारी के सम्मान और भारत के संविधान की रक्षा के लिए इस महाभारत युद्ध के जो चुनावी समर है वह भी एक हिस्सा बनेंगे और इसी इतिहास में अपना इस तरह से नाम दर्ज कराएंगे जैसे उन्होंने जेपी आंदोलन में अपना नाम दर्ज कराया है ताकि आने वाले समय में यह लड़ाई के इतिहास में उनका भी नाम दर्ज हो श्री यादव ने बताया कि यह चुनाव आरएसएस संघ इलेक्शन कमीशन बीजेपी षड्यंत्र करके एक महीने के भीतर चुनाव इसलिए कर रहा है ताकि वह में ईवीएम मशीन मैनेज करके और उसमें वोट घटकर या बढ़कर किसी तरह भाजपा को चुनाव जीता दे लेकिन ऐसा होगा नहीं बिहारी पूरी तरह से राजनीतिक रूप में जागरूक है और बिहार से भाजपा का सफाया कर देंगे और आने वाली 14 नवंबर 2025 को बिहार में समाजवादी विचारधारा इंडिया राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस गठबंधन राजद की सरकार बनेगी जिसका नेतृत्व और मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव होंगे।




















