Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

मेडिकल की छात्रा से दुष्कर्म मामला के खिलाफ कांग्रेस ने रोड जाम कर टायर जला कर किया विरोध प्रदर्शन

आसनसोल । दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ये की छात्रा से दुष्कर्म मामला के खिलाफ रविवार कांग्रेस की तरफ से गिरजा मोड़ पर रोड जाम किया गया। काफी देर तक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा गिरजा मोड़ पर रोड जाम किया गया, जिससे दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में शुक्रवार रात एक एमबीबीएस छात्रा से दुष्कर्म किया गया था। इसके खिलाफ रविवार कांग्रेस द्वारा गिरजा मोड़ पर रोड जाम किया गया। इस मौके पर यहां कांग्रेस नेता शाह आलम, प्रसेनजीत पुईतुंडी, तरुण राय, कांग्रेस पार्षद एसएम मुस्तफा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि यादव के अलावा अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। दुर्गापुर में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में जिस तरह से दूसरे साल की मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म किया गया। उसके खिलाफ कांग्रेस ने गिरजा मोड़ पर रोड जाम किया। काफी देर तक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता चिलचिलाती धूप में रास्ते पर बैठे रहे और दोषियों को सजा देने की मांग की। पुलिस विरोधी और टीएमसी विरोधी नारे भी लगाए और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस द्वारा टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। काफी देर तक जब कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सड़कों से नहीं उठे तो पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोड जाम खत्म करने के लिए कहा। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दुर्गापुर में पीड़िता के इंसाफ की मांग पर पुलिस से बहस भी हो गई। इस दौरान पुलिस के साथ हल्की धक्का मुक्की भी हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जाम में फंसे एक एंबुलेंस को भी रास्ता दिया गया।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *