Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आसनसोल बाजार इलाके में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

आसनसोल । कांग्रेस की ओर से बुधवार आसनसोल बाजार इलाके में भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस मौके पर आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शाह आलम के अलावा अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस बारे में शाह आलम ने बताया कि 15 सितंबर से पूरे राज्य भर में कांग्रेस के राहुल गांधी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के वोट चोरी को उजागर करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार उसका अंतिम दिन है। आज अंतिम दिन कांग्रेस की तरफ से आसनसोल बाजार इलाके में भाजपा के वोट चोरी को उजागर करने के लिए यहां के दुकानदारों, ऑटो चालकों और अन्य व्यापारियों से हस्ताक्षर लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी वोट चोरी कर रही है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी इसी को उजागर करने का प्रयास कर रहे हैं।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *