टैंकरों से पानी की आपूर्ति करने वाले ठेकेदारों ने बकाया पेमेंट की मांग पर किया विरोध प्रदर्शन
आसनसोल । टैंकरों से पानी की आपूर्ति करने वाले ठेकेदारों ने शुक्रवार आसनसोल के इस्माइल इलाके में स्थित पीएचई कार्यालय में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लंबे समय से इनका बकाया पेमेंट बाकी है। यह आंकड़ा करोड़ों रुपए में पहुंच चुका है। लेकिन अभी तक उनका उनका पैसा वापस नहीं मिल रहा है, जिस वजह से अब उनके सामने अस्तित्व का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा उपचुनाव हो या पिछला लोकसभा चुनाव हर बार उन्होंने टैंकर से पानी की आपूर्ति की है। इसके अलावा जल जीवन मिशन परियोजना के तहत भी उन्होंने गांव गांव में पानी पहुंचाया है।
लेकिन अभी तक हर एक ठेकेदार का करोड़ों रुपए बाकी है, जिसका भुगतान नहीं होने से ठेकेदार के साथ-साथ ठेकेदार के साथ जुड़े कर्मचारियों और ठेकेदार जिन लोगों से सामान की आपूर्ति करते हैं। उन लोगों को भी परेशानी होती है। इन लोगों का कहना है कि उत्तर बंगाल में ठेकेदारों ने अब तक आत्महत्या भी कर ली है। नौबत ऐसी आ चुकी है कि यहां भी ठेकेदारों को अब आत्महत्या भी करनी पड़ेगी। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया की सरकार उनकी तकलीफ को समझें और उनका जो बकाया है उसे दे।




















