Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

गहमागहमी के बीच बीसीसी 2025- 2027 का चुनाव सम्पन्न

बर्नपुर(भरत पासवान)। बर्नपुर क्रिकेट क्लब के वर्ष 2025 – 2027 के नई कमेटी के चुनाव को लेकर शुक्रवार को चुनाव सम्पन्न हुआ। महासचिव सह कुल 9 पदों के चुनाव को लेकर कुल 18 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से मतदान आरम्भ हुआ। इस दौरान निवर्तमान कमेटी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे प्रोग्रेसिव क्रिकेट फोरम कमेटी के पीयूष माजी के नेतृत्व में सदस्यों ने मतदाताओं को अपने पैनल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। दूसरी तरफ चुनाव लड़ रहे प्रोग्रेसिव विजनरी एलायंस के सदस्यों ने भी मतदान के समय मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं गहमागहमी के बीच चुनाव अधिकारी सरोज बनर्जी की टीम के आलोकेश बनर्जी के नेतृत्व में 12 सदस्यों की टीम ने चुनाव का सुचारु रूप से संचालन किया। निर्धारित दोपहर 12 बजे मतदान आरम्भ हुआ। वहीं दोपहर 3 बजे से मतदान की रफ्तार तेज हो गई जो शाम के 6 बजे तक जारी रही। बीसीसी के कुल 273 मतदाताओं में से 259 सदस्यों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। बताया जाता है चुनाव में खड़े दोनों पैनल के बीच कांटे की टक्कर है। मतदान सम्पन्न होने के पश्चात शाम 7 बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। खबर लिखे जाने तक वोटो को गिनती जारी थी।

 

        This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.47.27.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-12-at-22.48.17.jpeg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *