लाइंस क्लब आसनसोल ग्रेटर की तरफ से फीड हंगर कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों को कराया गया भोजन
आसनसोल । आसनसोल के स्टेशन रोड स्थित तेरह नंबर मोड़ पर बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति में शनिवार लाइंस क्लब आसनसोल ग्रेटर की तरफ से फीड हंगर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति के सज्जन जालूका, लायंस क्लब की तरफ से मिठू विश्वास, अंबिका मुखर्जी, जितेंद्र सिंह, गोपाल दास, गुरुदास विश्वास उपस्थित थे।
राजीव चट्टराज के दिवंगत माता-पिता की याद में 400 जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। इस मौके पर लायंस क्लब की तरफ से बताया गया कि उनके क्लब की तरफ से हर महीने इस तरह के दो से तीन कार्यक्रम किए जाते हैं। शनिवार राजीव चट्टराज के दिवंगत माता-पिता नंददुलाल चट्टराज और तृप्ति चट्टाराज की याद में यह कार्यक्रम किया गया।




















