जो प्रतिभा बंगाल के खिलाड़ियों में है उसको विकसित किया जा रहा – गुरुदास चटर्जी
आसनसोल। आसनसोल के रवींद्र भवन में शनिवार डिस्टिक काउंसिल क्रीडा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के संस्कृति विभाग के एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, एडीएम के अलावा जिला प्रशासन के तमाम लोग उपस्थित थे। इस मौके पर गुरुदास चटर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में आज खिलाड़ियों को काफी उत्साह और सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। एक समय था जब खिलाड़ियों को यह सारी सुविधाएं नहीं मिलती थी, जिस वजह से वह उतना विकास नहीं कर पाते थे।
लेकिन आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में खिलाड़ियों को सभी प्रकार की सुविधा दी जा रही है। पहले खिलाड़ियों को कहीं पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन आज उनके लिए एसी कोच में ट्रेन का रिजर्वेशन किया जाता है। यहां तक की कभी-कभी खिलाड़ियों को प्लेन से भी भेजा जाता है।
इसके अलावा और भी सारी सुविधाएं प्रदान की जाती है। मकसद सिर्फ यही है कि जो प्रतिभा बंगाल के खिलाड़ियों में है उसको विकसित किया जाए। वहीं एडीएम ने भी इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि आज जो सफलता इस प्रतियोगिता को मिल रही है। उसकी वजह सिर्फ यह है कि प्रशासन के सभी विभागों ने एकजुट होकर काम किया है। ताकि यहां पर जो खेल प्रतिभाएं हैं, उनको उचित मंच मिल सके।




















