धनतेरस को लेकर आसनसोल बाजार इलाके में चलाया गया अभियान
आसनसोल । धनतेरस को लेकर आसनसोल बाजार इलाके में जाम की समस्या से निपटने के लिए आज आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के साउथ ट्रैफिक के विभाग की तरफ से अभियान चलाया गया। इस मौके पर एसीपी ट्रैफिक विश्वजीत साहा, आसनसोल साउथ ट्रैफिक गार्ड प्रभारी संजय मंडल के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर एसीपी ट्रैफिक ने बताया आज धनतेरस है।
इस उपलक्ष पर बड़ी संख्या में लोग बाजार में आए हैं। इसे देखते हुए पर हाटन रोड से लेकर आसनसोल नगर निगम चौराहे तक एक अभियान चलाया गया। इसके जरिए जिन लोगों ने अपनी गाड़ियां पार्किंग के बजाय दूसरी जगह पर पार्क की थी।
उनको हिदायत दी गई और कुछ लोगों को फाइन भी किया गया। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक विभाग की तरफ से पूरे साल लगातार इस तरह का अभियान चलाया जाता है। लेकिन क्योंकि आज धनतेरस है। इसलिए विशेष रूप से यह अभियान चलाया गया।




















