आसनसोल नगर निगम के तरफ से छठ पूजा की जागरूकता को लेकर निकाली गई टैबलो
आसनसोल। आसनसोल नगर निगम के तरफ से प्रत्येक पूर्व त्यौहार पर टैबलो रवाना किया जाता है। छठ के अवसर पर भी आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने नगर निगम मुख्यालय से पांच टैबलो रवाना किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया। यह सभी आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में घूमेंगे और छठ को लेकर लोगों को जागरूक करेगा। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा की प्रत्येक त्यौहार पर आसनसोल नगर निगम की तरफ से टैबलो रवाना किया जाता है छठ के अवसर पर भी यह किया गया उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने जब लंका में रावण का वध किया और वापस अयोध्या लौट कर आए तो ऋषि मुनियों के आदेश पर इस परंपरा की शुरुआत हुई जिससे आज तक निभाया जा रहा है उन्होंने सभी को छठ की शुभकामना दी और ईश्वर से प्रार्थना की छठी मैया सभी को स्वस्थ तथा सुरक्षित रखें।
















