Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

हजारों जरूरतमंद छठ व्रतियों को पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम का हुआ समापन

आसनसोल । शिल्पांचल में सनातनी श्रद्धालुओं के बीच लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को जन-जन तक पहुंचाने एवं पवित्र छठ पूजा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशिष्ट समाजसेवी धार्मिक प्रवृत्ति के धनी सह ली क्लब के सचिव कृष्णा प्रसाद ने एक ऐतिहासिक संकल्प लिया था कि जो लोग आर्थिक रूप से तंगी के कारण छठ पूजा को करने में किसी प्रकार का कठिनाई का सामना कर रहे है। उसके लिए उन्होंने छठ पूजा में युक्त होने वाले 31 पूजन सामग्रियों का वितरण आसनसोल के 9 विधानसभाओं में बराकर से लेकर पानागढ़ तक सभी जरूरतमंद व्रतकारियो तक छठ पूजन सामग्री वितरण का एक ऐतिहासिक कर्म सूची लिया था, यह वितरण कर्म सूची 21 अक्टूबर 2025 से लगातार दिनांक 25 अक्टूबर 2025 तक आसनसोल शिल्पांचल के हर इलाकों में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों के बीच छठ पूजा समितियां के माध्यम से सामग्रियों का वितरण का ऐतिहासिक काम कृष्ण प्रसाद ने स्वयं अपने कर कमलो द्वारा किया, यह वितरण कार्यक्रम दिनांक 24 अक्टूबर को आसनसोल के साउथ विधानसभा के इलाकों में नॉर्थ विधानसभा के विभिन्न इलाकों में एवं 25 अक्टूबर को कुल्टी और बाराबनी के विभिन्न इलाकों में लगभग हर जरूरतमंद लोगों तक पूजन सामग्री वितरण करने के साथ ही आज इस कार्यक्रम का समापन किया गया। विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद जी का स्वागत विभिन्न इलाकों में ढोल नगाड़ा बजाकर, पुष्प वर्षा करके लोगों ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत एवं अभिवादन किया, इस अभिवादन से अभीभूत होकर कृष्ण प्रसाद ने कहा कि आप सभी लोगों से मिले प्रेम , स्नेह और आशीर्वाद के कारण ही उन्हें इस तरह के कार्य करने का प्रेरणा और ऊर्जा मिलता है। आने वाले समय में वह और भी कर्म सूची जरूरतमंद लोगों के लिए संकल्पित करेंगे और इसके साथ उन्होंने एक अपील भी किया कि ये छठ महापर्व में आपसी सहयोग, सौहार्द एवं पवित्रता बनाए रखे, ली क्लब के द्वारा कल्ला प्रभु छठ घाट पर इस बार सेवा का 48वाँ वर्ष हैं एवं इसको भव्य और दिव्य बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। घाट पर सफाई और जल को निर्मल बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है, व्रतकारियो के लिए हर सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है, उन्होंने आस्था के महापर्व छठ पूजा की सभी को बधाइयां दी और अपने स्वागत के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापन किया।

 

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *