Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

छठ पूजा को लेकर दो दिन मांस और मछली दुकान बंद करने का दिया निर्देश

अंडाल। भारतीय जनता पार्टी रानीगंज मंडल 4 की ओर से अंडाल लोको गेट मोड़ और साउथ बाजार में दो दिन मांस और मछली की दुकानों का अस्थायी रूप से बंद करने का अनुरोध किया गया। भारतीय जनता पार्टी रानीगंज मंडल 4 के अध्यक्ष रखाल चंद्र दास ने कहा कि छठ पूजा के कारण मांस-मछली के दुकानदारों को 26 और 27 तारीख दिनों के लिए मांस और मछली दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया गया। चूँकि सड़क बहुत संकरी है, इसलिए श्रद्धालुओं और छट पूजा के लिए दामोदर नदी की ओर जाने वाले उसी रास्ते से आने वालों के लिए रास्ता साफ और आसान हो जाएगा। वहीं कुछ दुकानदारों ने कहा कि वे लोग दुकान नहीं बंद करेंगे। दुकानदारों ने कहा कि उनकी दुकान से छठ पूजा की मार्केटिंग का कोई संपर्क नहीं है। मांस दुकानदार अजय मंडल ने आरोप लगाया कि उनकी मांस की दुकान फल दुकान से अलग है। वे दुकान खोलेंगे। वही उन्होंने कहा कि भाजपा के दो लोग आए थे, उन्होंने उनको धमकी दी। भाजपा के सदस्यों ने कहा कि दुकान खोलने से देख लेंगे। वही अंडाल पुलिस बाजार में आकर दुकानदारों को कहा कि आपलोगों का निजी दुकान है। आपलोग अपनी दुकान खोले या बंद करे। किसी प्रकार की कोई समस्या होने पर पुलिस से संपर्क करें।

 

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *