आसनसोल मारवाड़ी मित्र सेवा समिति ने दीपावली मिलन समारोह का किया भव्य आयोजन
आसनसोल । आसनसोल मारवाड़ी मित्र सेवा समिति द्वारा “दीपावली मिलन समारोह 2025” का भव्य आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का थीम “राम की नगरी की झलक” रहा, जिसमें भक्ति, संस्कृति और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं शांति पाठ के साथ हुआ। मंच पर समिति के उपाध्यक्ष प्रमोद चौधरी एवं दीपक तोदी, सचिव गोविंद गोयल, कोषाध्यक्ष उमेश गोयल सहित मुकेश तोदी, नरेश अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल, प्रेम गोयल, विश्वनाथ डोकानियां तथा सत्यनारायण अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विशिष्ट अतिथि के रूप में आसनसोल क्लब के अध्यक्ष अमरजीत सिंह भरारा एवं प्रतियोगिता जज के रूप में वरिष्ठ प्राध्यापिका मेघा डोकानियां मंचासीन रही। रंगारंग प्रस्तुतियों ने समारोह की शोभा चार चाँद लगा दिए। गणेश वंदना, हनुमान चालीसा, नवदुर्गा नृत्य, महिलाओं द्वारा ‘श्रीराम स्वागत’ प्रस्तुति, रामायण नाट्य मंचन, श्रीराम स्वागत झांकी तथा बच्चों की श्लोक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कृष्णम तोदी द्वारा प्रस्तुत हास्य (स्टैंडअप कॉमेडी) ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांस, प्रश्नोत्तरी, पूजा थाली सजावट, श्लोक प्रतियोगिता एवं लकी ड्रॉ जैसे आकर्षक आयोजन किए गए, जिनमें लकी ड्रॉ के प्रथम विजेता चंदू अग्रवाल रहे। साथ ही समाज के योग्य विद्यार्थियों एवं प्रोफेशनल्स को सम्मानित किया गया।
पूरे आयोजन का सफल संचालन समिति की लेडीज कमेटी मधु डुमरेवाल, माधुरी तोदी, स्वाति डीडवानिया, ज्योति जैन, रुचिका डोकानियां, रचना माखरिया, सीमा अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, सुनयना केडिया, खुशबू गोयल, सुमित्रा गोयल, रितिका अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, प्रीति गोयल, पूजा गुप्ता एवं मीनू मोदी द्वारा कुशलता के साथ किया गया।
कार्यक्रम में श्रीनाथ मार्बल्स, यूको बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आसनसोल प्रमोटर्स लिमिटेड एवं कल्पवृक्ष का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।

समिति के अन्य पदाधिकारी बिमल गुप्ता, अमित डीडवानिया, प्रेम गुप्ता, मनोज गुप्ता, नितेश मोदी, विकास अग्रवाल एवं अन्य सदस्यों के सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफल रहा। अंत में सभी अतिथियों ने स्वादिष्ट भोजन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण का आनंद लिया। यह दीपावली मिलन समारोह वास्तव में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और उत्सव भावना की सुंदर अभिव्यक्ति रहा।
















