Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

एजी चर्च स्कूल के सामने स्कूल और चर्च के साथ जुड़े कुछ लोग धरने पर बैठे

आसनसोल । आसनसोल के एजी चर्च स्कूल के सामने स्कूल और चर्च के साथ जुड़े कुछ लोग धरने पर बैठे। धरना पर बैठे लोगों ने कहा कि मंगलवार सुबह से ही चर्च और स्कूल के ऑफिस में ताला लगा दिया गया है, जिससे वह अंदर प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। इस संदर्भ में धरना प्रदर्शन कर रहे एक व्यक्ति मिस्टर राव से बात किया तो उन्होंने कहा कि किसी ने चर्च और स्कूल में ताला लगा दिया है जिससे चर्च में वह प्रार्थना के लिए प्रवेश नहीं कर पा रहे हैं। वही स्कूल के ऑफिस में वेतन के चेक रखे हुए हैं। वेतन का समय आ गया है लेकिन वेतन नहीं मिल रहा है, जिस वजह से उनको परेशानी हो रही है। यहां तक कि पिछले महीने का किराया भी उन्हें अभी तक नहीं मिला है। वहीं चर्च में ताला लगे होने की वजह से वह प्रार्थना करने में नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह लोग शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ताकि चर्च और स्कूल ऑफिस दोनों खुल जाए।

 

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed