Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

ऐतिहासिक कल्ला प्रभु छठ घाट पर हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ आस्था के महापर्व छठ

आसनसोल । अस्ताचलगामी सूर्य को नमन और प्रकृति के प्रति आभार के साथ ही चार दिवसीय आस्था के महापर्व छठ पूजा का उषा अर्घ्य देने के साथ ही हुआ समापन। पश्चिम बंगाल के विशिष्ट समाजसेवी, धार्मिक प्रवृत्ति के धनी सह ली क्लब के सचिव कृष्णा प्रसाद एवं ली क्लब के समर्पित सदस्यों द्वारा 45 दिनों से की गई अथक परिश्रम के फलस्वरुप इस 48 वें साल में भी कल्ला प्रभु छठ घाट पर बहुत ही विहंगम दृश्य, दिव्य वातावरण और भव्य विद्युत सज्जा के साथ सुसज्जित घाट तैयार था। सभी व्रतकारियो एवं श्रद्धालुओं के स्वागत और वंदन के लिए सभी माताएं एवं बहनों के लिए प्रभु छठ घाट पर सफाई के साथ जल को निर्मल और पवित्र बनाने के लिए ऋषिकेश से गंगाजल लाकर कल्ला नदी में प्रवाहित कर पूरे नदी को शुद्ध और पवित्र किया गया , समस्त श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेय जल, चाय, मेडिकल कैंप, तुलसी पौधा वितरण केंद्र, खीर वितरण कार्यक्रम, रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया, सुविख्यात कलाकारों द्वारा बहुत ही सुन्दर भजन का कार्यक्रम का भी आयोजन विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के सौजन्य से किया गया। सभी व्रत करने वाली माताएं के लिए ड्रेस चेजिंग रूम तैयार किया गया। उषा अर्घ्य देने से पहले कृष्णा प्रसाद पूजन में युक्त होने वाले सामग्री जैसे दूध, धूप, आम का दंतमन, गोऐठा, अगरबत्ती, माचिस का वितरण घाट पर पहुंचें सभी श्रद्धालुओं के लिए किया। माताएं जब अपने घर की ओर प्रस्थान कर रही थीं तब उनलोगों को ग्लूकोज का पेय पदार्थ दिया गया ।
इस विशेष मौके पर छठ पूजा में पहुंचे हजारों की संख्याओं में श्रद्धालुओं से कृष्णा प्रसाद ने आशीर्वाद लिया और सभी को सहयोग करने के लिए धन्यवाद और बधाई दी और कहा कि आने वाले सालों में और परिश्रम करेंगे और इस कल्ला प्रभु छठ घाट की सुविख्याति को एक ऐतिहासिक ऊंचाई तक ले जाने का काम करेंगे।

 

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *