सयोमा फाउन्डेशन के तरफ से छठ घाट पर लगाया गया दो दिवसीय सेवा शिविर
आसनसोल । सयोमा फाउन्डेशन के तत्वावधान में रेलपार आसनसोल में सूर्य षष्टी छठव्रत, महापर्व के अवसर पर दिनांक 27 एवं 28 तारीख को छठ घाट पर निःशुल्क शिविर लगाया गया। सभी छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए मंगल कामना कर प्रसाद वितरण भी किया गया। इस अवसर पर में भाग लेने वाले, शशिकान्त यादव, संस्था की ओर से सेवा कार्य में सोनुकुमार, काजल, दीपक देवनाथ, लोकनाथ कुन्डे, राजाराम पटेल, नवल किशोर सिंह, तथा अन्य उपस्थित थे। सज्जनों एवं महिलायें पारसनाथ यादब, प्रिन्स कुमार, प्रभात कुमार ज्योतिस्मा आदि ने भाग लिया।
उपस्थित सज्जनों ने बताया कि सेवा कार्यक्रम इस संस्था द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है। सही माने में मानव कल्याण सेवा कार्य हो सामाजिक सेवा है। संस्था के निदेशक, प्रोफेसर (डाक्टर) श्यामा नन्द सिंह एवं रत्नेश तिवारी से दूरभाष पर बात हुरी सेवा कार्य से जुड़े सभी सदस्यों महिला एवं पुरुष को संस्था की ओर से धन्यबाद दिया और सबो के लिए मंगल कामना किया।
















