Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

पांच साल से फरार विधायक के भतीजा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्गापुर। दुर्गापुर पश्चिम के भाजपा विधायक लखन घरुई का भतीजा सहदेव घरुई बीते पांच साल से फरार चल रहा था। आखिरकार पुलिस ने सहदेव घरुई को मंगलवार सुबह कांकसा के राजबंध से पकड़ा। मामला वर्ष 2020 का है, जब कांकसा की एक नाबालिग लड़की ने सहदेव घरुई पर रेप का आरोप लगाया था। शिकायत 5 मई 2020 को कांकसा थाना में दर्ज हुई थी। पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन उसी वक्त से सहदेव घरुई फरार हो गया था।
बताया जा रहा है कि सहदेव घरुई दुर्गापुर के बमनाबेड़ा इलाके का निवासी था और पिछले पांच सालों से अलग-अलग जगहों पर छिपता फिर रहा था। अदालत ने कई बार समन भेजा, यहां तक कि कोर्ट की अवमानना का नोटिस भी जारी हुआ, लेकिन आरोपी कभी पेश नहीं हुआ।

आखिरकार पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि सहदेव राजबांध इलाके में छिपा है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे दुर्गापुर उप-महकमा न्यायालय में पेश किया गया, जहां पुलिस ने रिमांड की मांग की है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके। इस गिरफ्तारी से पूरे दुर्गापुर और कांकसा इलाके में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *