लायंस क्लब ऑफ आसनसोल ईस्ट आई हॉस्पिटल हेल्थ केयर यूनिट का किया गया उद्घाटन
आसनसोल । कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप भट्टाचार्या ने बुधवार आसनसोल में आकर लायंस क्लब ऑफ आसनसोल ईस्ट आई हॉस्पिटल हेल्थ केयर यूनिट का उद्घाटन किया। आसनसोल के जिला शासक कार्यालय के निकट इस हेल्थ केयर यूनिट का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर लायंस क्लब ऑफ आसनसोल ईस्ट के तमाम सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि एक समय पश्चिम बंगाल में इस जिले का नाम औद्योगिकरण में बहुत ऊंचे पायदान पर था। लेकिन अब वह सारी बातें अतीत की बातें होकर रह गई है।
लेकिन आज भी इस जिले में प्रतिभा की कमी नहीं है। ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है कि यहां के कर्मठ प्रतिभावान युवाओं को यहीं पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाए। इसके लिए यहां के औद्योगिक अतीत को फिर से पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है। इसके लिए उन्होंने लायंस क्लब से भी अनुरोध किया कि वह ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड सेल आईएसपी जैसे राष्ट्रीय संसाधनों से बात करे। ताकि यहां के युवाओं को रोजगार के लिए बाहर न जाना पड़े। इस मौके पर अंजना भट्टाचार्य, लायंस प्रदीप कुमार ठाकुर, पूर्व जिला गवर्नर लायंस जयंती मल्लिक, अध्यक्ष शंकर सरकार, सुरेन्द्र कमाई, डॉ नवारून गुहो ठाकुरता, कोशाध्यक्ष मनोहर लाल पटेल सहित लायंस क्लब ऑफ आसनसोल ईस्ट के तमाम सदस्य उपस्थित थे।
















