हादसे में व्यक्ति की मौत, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन
आसनसोल । बुधवार की शाम आसनसोल के एनएस रोड स्थित सीएससी क्लब के पास हुए एक सड़क हादसे में अब्दुल लतीफ लेन निवासी दिनेश वर्मा (57) व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोमबत्ती लदा एक टोटो सीएससी क्लब से बाई तरफ से बाजार की तरफ जा रहा था। उस समय दिनेश वर्मा टोटो के पास से पैदल कहीं जा रहा था। जब अचानक टोटो अनियंत्रित हो गया और टोटो के अंदर रखा मोमबत्ती समीर वर्मा पर गिर गया। समीर वर्मा घटनास्थल पर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें समीर वर्मा को आसनसोल जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले को शांत किया।
















