Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

एसआईआर को लेकर जिला अधिकारी के नेतृत्व में हुई सर्वदलीय बैठक

आसनसोल । राष्ट्रीय चुनाव आयोग द्वारा बंगाल में एसआईआर लागू कर दिया गया है। इसे लेकर आज पश्चिम बर्दवान जिला अधिकारी एस पोन्नबलम के नेतृत्व में जिला अधिकारी कार्यालय में एक सर्वदलीय बैठक की गई। इस बैठक में टीएमसी, भाजपा, कांग्रेस के अलावा सभी पार्टियों के नेता उपस्थित थे। यहां पर जिला अधिकारी ने एसआईआर को लेकर कुछ अहम जानकारी पार्टी के प्रतिनिधियों को दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसे लेकर पश्चिम बर्दवान जिले में भी काम शुरू हो चुका है। जिला अधिकारी का कहना था कि
4 नवंबर से 4 दिसंबर तक बीएलओ लोगों के घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म मतदाताओं को देंगे। मतदाताओं को उसे भरना होगा। इसके बाद एक ड्राफ्ट लिस्ट जारी किया जाएगा। 9 दिसंबर से 8 जनवरी तक ड्राफ्ट लिस्ट को लेकर शिकायत या आवेदन लिया जाएगा। वही 9 दिसंबर से 31 जनवरी तक हियरिंग और वेरिफिकेशन का दौर भी चलता रहेगा और आखिर का 7 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्दी ही ईआरओ, एईआरओ को प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि 2002 में जिनके नाम मतदाता सूची में थे। उनके साथ मेपिंग की जाएगी अगर आज के किसी मतदाता का नाम 2002 के मतदाता सूची में नहीं था तो उनके अभिभावकों या खून के रिश्ते में किसी का नाम के साथ मैच किया जाएगा। उन्होंने कहा की मैपिंग की प्रक्रिया लगातार चलेंगी ताकि एक स्वच्छ और पारदर्शी मतदाता सूची बनाई जा सके। वही जब हमने इस बारे में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बात की तो उन्होंने कहा कि सभी चाहते हैं कि एक स्वच्छ और पारदर्शी मतदाता सूची बनाई जाए। इस दिशा में जो समस्याएं हैं उन पर आज विचार विमर्श किया गया और उन्हें जिला अधिकारी के सामने रखा गया।

 

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *