Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

टोटो और ऑटो स्टैंड बनाने को लेकर बैनर लगाए जाने को लेकर हुआ विवाद

आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के हटन रोड के निकट 13 नंबर पार्किंग में नगर निगम द्वारा टोटो और ऑटो स्टैंड बनाने को लेकर बैनर लगाए जाने को लेकर विवाद पैदा हो गया है। बैनर लगाए जाने के बाद आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया तेरह नंबर पार्किंग में पहुंचे और उन्होंने साफ कहा कि यह जगह रेलवे की है। इसलिए आसनसोल नगर निगम को कोई अधिकार नहीं है कि वह यहां पर पार्किंग बनाने के लिए प्रशासन को आदेश दे। उन्होंने कहा कि यहां पर ममता बनर्जी के नेतृत्व में एक ऐसी सरकार चल रही है जो कोई भी गैर कानूनी काम बर्दाश्त नहीं करती। चाहे वह कोई भी क्यों न करें। उन्होंने कहा कि मेयर द्वारा यहां पर टोटो और ऑटो की पार्किंग बनाने का जो आदेश दिया गया है। वह कैसे दिया जा सकता है। क्योंकि यह जमीन रेलवे की है और यहां पर पिछले लगभग 45 वर्षों से नि:शुल्क ऑटो स्टैंड है। अब मेयर द्वारा अपने निजी पूंजी पतियों को फायदा पहुंचाने के लिए यहां पर टोटो और ऑटो स्टैंड बनाने की बात कही जा रही है। जहां से पैसे वसूले जाएंगे। उन्होंने साफ कहा कि किसी को भी तानाशाह की तरह फैसला लेने का अधिकार नहीं है और उससे भी विशेष बात यह है कि यह मामला अदालत में लंबित है। ऐसे में आसनसोल नगर निगम के मेयर यहां पर प्रशासन को टोटो और ऑटो स्टैंड बनाने का आदेश कैसे दे सकते हैं।

 

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *