भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 41 वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
आसनसोल । भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की 41 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से आसनसोल के बीएनआर मोड़ स्थित इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शाह आलम, कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रसेनजीत पुईतुंडी के अलावा अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान प्रसेनजीत पुईतुंडी ने कहा कि आज भारत की आयरन लेडी और भारत की अखंडता पर अपना जीवन न्योछावर करने वाली देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है।
इंदिरा गांधी ने देश को एक रखने के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया था। उन्होंने कहा कि जब बांग्लादेश का मुक्ति युद्ध चल रहा था। तब अमेरिका ने भारत को रोकने का प्रयास किया था यहां तक की अमेरिका द्वारा अपने नौसैनिकों का बेड़ा भी भेजा गया था लेकिन इंदिरा गांधी ने उसकी परवाह नहीं की और पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए जबकि आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब भारतीय लोगों की शहादत का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया जा रहा था उसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन पर रोक दिया। यही फर्क है इंदिरा गांधी और आज के प्रधानमंत्री में एक प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा गांधी ने इस देश के लिए जो किया है।
वह इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में लिखा हुआ है उन्होंने खदानों का राष्ट्रीयकरण किया बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया इसके अलावा ऐसे कई फैसले लिए जो लंबे समय तक भारत को फायदा पहुंचाते रहेंगे वहीं शाह आलम ने भी इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने हमेशा देश के विकास तथा एकता और अखंडता के लिए प्रयास किया। और देश को एक रखने की कोशिश में ही उन्होंने अपने प्राणों की आहुति भी दे दी आज देश पीछे रहा है आज अगर इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री होती तो आज भी हमारा देश तरक्की की दिशा में आगे बढ़ता।
















