Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

जमीन के बदले दिए जाने वाले रुपया कम मिलने पर नाराज लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

बाराबनी। बाराबनी के चरणपुर में ईसीएल की तरफ से ओपन कास्ट माईन बनाया जाएगा। इसके लिए वहां के लोगों से जमीन ली जा रही है। लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि जमीन के बदले कंपनी की तरफ से जो पैसा दिया जा रहा है। वह काफी नहीं है, इसी को लेकर आज सिंटू भुंईया के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इनका कहना है कि ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा दूसरी जगहों पर जमीन के बदले जितना पैसा दिया जा रहा है। उतना चरणपुर में नहीं दिया जा रहा है, सिंटू भुंईया का कहना था कि यहां पर 50000, 60000 या 80000 रुपए दिए जा रहे हैं, जो की एक घर बनाने के लिए बिल्कुल भी पर्याप्त नहीं है। उन्होंने मांग किया की अन्य इलाकों में कंपनी की तरफ से मुआवजे के तौर पर जो रकम दी जा रही है। उतनी रकम देनी होगी वरना यहां के लोग बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि पांडवेश्वर आधे इलाकों में जमीन के बदले चार से 500000 रुपया दिए जा रहे हैं, लेकिन यहां पर उतनी रकम नहीं दी जा रही है, जिस वजह से यहां के लोग बेहद नाराज हैं और जिस जमीन पर ओसीपी बनाए जाने के बाद कहीं जा रही है। वह ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की है भी नहीं वह एक निजी कंपनी की है जिसका रिकॉर्ड भी उनके पास है। लेकिन फिर भी यहां के लोग ओपन कास्ट माईन बनाने के खिलाफ नहीं है मगर यहां के लोगों को उचित मुआवजा देना होगा। उन्होंने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड को 48 घंटे का समय दिया और कहां की अगर स्थानीय लोगों की मांग मानी नहीं गई तो आने वाले समय में बड़े पैमाने पर आंदोलन होगा।

 

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *