एसआईआर को लेकर ब्लॉक लेवल एजेंट को दिया गया प्रशिक्षण
आसनसोल । पश्चिम बंगाल में एसआईआर जारी कर दिया गया है। शनिवार को आसनसोल के रवींद्र भवन में इस क्षेत्र के ब्लॉक लेवल एजेंट को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस संदर्भ में आसनसोल अनुमंडलाधिकारी विश्वजीत भट्टाचार्य ने कहा कि ब्लॉक लेवल एजेंट के प्रशिक्षण का इंतजाम किया गया था। मौके पर विभिन्न पार्टियों के ब्लॉक लेवल एजेंट आए हुए थे, जिनको एसआईआर के बारे में प्रशिक्षित किया गया और किस तरह से एन्यूमरेशन फॉर्म भरना होगा।
इसके बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि ब्लॉक लेवल एजेंट और ब्लॉक लेवल ऑफिसर यह दोनों एक दूसरे के परिपूरक हैं और सबको साथ लेकर इस प्रक्रिया को सफल बनाना है। इस बारे में जब हमने प्रशिक्षण के दौरान मौजूद कुछ पार्टियों के प्रतिनिधियों से बात की तो उन्होंने कुछ बातें सामने रखी। इस संदर्भ में भाजपा के प्रशांत चक्रवर्ती से बात की तो उन्होंने कहा कि आज आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक लेवल एजेंटों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि मौके पर आकर यह समझ में आया कि चुनाव आयोग द्वारा बहुत ही आसान तरीके से बंगाल में एसआईआर किया जा रहा है। लेकिन मीडिया के एक वर्ग और कुछ राजनीतिक दलों द्वारा इसे लेकर लोगों को बहकाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह बहुत ही सरल प्रक्रिया है और उन्हें उम्मीद है कि एसआईआर को सफलता पूर्वक किया जाएगा। वही इस संदर्भ में कांग्रेस नेता शाह आलम ने एक सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ऐसे कई लोग हैं जो कुछ महीनों पहले जहां पर रहते थे। वहां से स्थानांतरित होकर दूसरी जगह पर गए हैं। लेकिन अभी तक उनका एड्रेस आधिकारिक रूप से चेंज नहीं हुआ है। ऐसे में जो ब्लॉक लेवल ऑफिसर हैं। वह उस व्यक्ति के पुराने एड्रेस पर जाएंगे। अगर ऐसा होता है तो उस व्यक्ति के लिए यह असंभव हो जाएगा कि वह अपने पुराने पते पर ब्लॉक लेवल ऑफिसर से मुलाकात करें। ब्लॉक लेवल ऑफिसर भले ही तीन बार आएंगे। लेकिन उस व्यक्ति को यह पता नहीं होगा कि ब्लॉक केवल ऑफिसर कब आएंगे। ऐसे में उसके लिए नई जगह पर अपना कामकाज परिवार छोड़कर पुराने पते पर किराए के मकान में रहना या होटल में रूम बुक करके रहना असंभव होगा। इस संदर्भ में उन्होंने एसडीओ से सवाल भी किया लेकिन उसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
