Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

साहित्यिक संस्था आस्था की ओर से मनाया गया विजया सम्मेलन

आसनसोल । साहित्यिक संस्था आस्था की ओर से रविवार एनएस रोड स्थित आस्था कार्यालय में विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर आस्था के तमाम सदस्य उपस्थित थे। यहां पर लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस दौरान संगठन के संयोजक नवीन चंद्र सिंह ने बताया कि आज आस्था नमक साहित्यिक संस्था की तरफ से विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर आसनसोल में कोई एक ऐसी साहित्यिक संस्था है जो लगातार साहित्य से जुड़े काम सक्रियता के साथ कर रही है तो वह आस्था ही है। मौके पर नवीन चंद्र सिंह, अशोक अग्रवाल, दामोदर मिश्र, सृजन मिश्रा, के के श्रीवास्तव, मृदुला कुमारी, राखी शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

 

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *