माँ शाकंभरी की 64 दिवसीय भव्य ध्वजा पदयात्रा 5 को पहुंचेगी आसनसोल
आसनसोल । कोलकाता से सकराय धाम के लिए माँ शाकंभरी की 64 दिवसीय भव्य ध्वजा पदयात्रा 5 को आसनसोल में पहुंचेगी। श्री शाकंभरी परिवार आसनसोल की ओर से 5 तारीख बुधवार को शोभायात्रा एवम् रथ का स्वागत छातापतर गेट उषाग्राम में दोपहर 3.30 बजे गाजे बाजे के साथ की जाएगी। वहां से सिलिकेट फैक्ट्री रोड दुर्गा मंदिर जाएगी। उसके बाद भजन-कीर्तन एवं भक्तिमय संध्या शाम 5 बजे से लुकास एस्टेट में कार्यक्रम की जाएगी। श्री शाकंभरी परिवार से निवेदन किया गया है कि इस संदेश को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि हर भक्त माँ शाकंभरी की कृपा का भागी बने।















