Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आरोग्य मित्र स्वास्थ्य शिविर — सेल-आईएसपी का जनकल्याण हेतु सराहनीय प्रयास

बर्नपुर  । स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की इकाई ईस्को स्टील प्लांट (आईएसपी) ने अपने सतत सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत “आरोग्य मित्र स्वास्थ्य शिविर” नाम से एक निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। यह शिविर हीरापुर धर्मतल्ला फुटबॉल ग्राउंड में प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित हुआ। इस क्षेत्र में इस प्रकार का यह पहला मेगा स्वास्थ्य शिविर था, जिसका उद्देश्य स्थानीय समुदाय, विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। यह शिविर आमबगान स्वामी विवेकानंद आश्रम, एक समाजसेवी संगठन के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सकों की टीम द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच प्रदान की गई। साथ ही, रक्त जांच सुविधा एवं निःशुल्क दवा वितरण की भी व्यवस्था की गई। शिविर को स्थानीय लोगों से अत्यंत उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया मिली, जहां 300 से अधिक लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों के रूप में उमेंद्र पाल सिंह, कार्यकारी निदेशक (कार्मिक), विजेन्द्र वीर, मुख्य महाप्रबंधक (टीएस एवं सीएसआर), पवन कुमार सिंह, उप महाप्रबंधक (सीएसआर), अभिषेक कुमार शौर्य, वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर), स्वामीजी, आमबगान विवेकानंद आश्रम एवं शिवानंद बाउरी, स्थानीय पार्षद उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री यू. पी. सिंह एवं श्री विजेन्द्र वीर ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और सामुदायिक कल्याण को सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम हैं। उन्होंने बताया कि सेल-आईएसपी अपने सीएसआर कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर जनसेवा और स्वास्थ्य संवर्धन के प्रति प्रतिबद्ध है। जनसहभागिता से प्रोत्साहित होकर यह घोषणा की गई कि आरोग्य मित्र स्वास्थ्य शिविर श्रृंखला के तहत इस माह में दो और ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed