आसनसोल नगर निगम के सचिव को दी गई विदाई, नए सचिव का किया गया स्वागत
आसनसोल । आसनसोल नगर निगम के सचिव शुभजीत बासु का मंगलवार को विदाई दी गई। वह पंचायत विभाग में उच्चपद पर स्थानांतरित होकर जा रहे हैं। उनके जगह पर कृष्णेंदु कुमार मंडल पदभार संभालेंगे। कृष्णेंदु कुमार मंडल का स्वागत किया गया। शुभजीत बासु को विदाई दी गई। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय, उपमेयर वशिमुल हक, एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, निगमायुक्त सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। मौके पर मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि शुभजीत बसु के साथ पिछले तीन सालों से कुछ ज्यादा समय तक उन्होंने काम किया। उनके साथ काम करके काफी अच्छा अनुभव हुआ।
उन्होंने कहा कि वह एक निष्ठावान अधिकारी है जो अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं। मेयर ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि उनको पदोन्नति मिली है और वह जिस विभाग में जा रहे हैं। उसे विभाग के साथ उनका नाता भविष्य में भी जुड़ा रहेगा। क्योंकि वह जिस क्षेत्र से विधायक बनकर आए हैं। वह क्षेत्र मूलतः ग्रामीण क्षेत्र है। इसलिए पंचायत के साथ उनका नाता बना रहेगा। उनको पूरी उम्मीद है कि जिस तरह से शुभजीत बसु ने यहां पर अपने कार्य कुशलता के छाप छोड़ी है। वहां पर भी वह वैसा ही कुछ करेंगे।
वही शुभजीत बसु ने कहा कि इस जिले में विभिन्न पदों पर वह बीते लगभग 7 वर्षों से हैं। यह जिला और विशेष कर आसनसोल शहर उन्हें बहुत प्यार है। यहां पर बहुत अच्छी यादें जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम में सचिव के पद पर काम करना उन्हें काफी अच्छा लगा और यहां से उन्होंने काफी कुछ सीखा और यहां के काफी सुखद अनुभव लेकर वह जा रहे हैं।
