Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

आमार पाड़ा आमार समाधान योजना के कार्यों को पूरा करने के लिए मेयर ने की बैठक

आसनसोल । पूरे राज्य के साथ-साथ आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में भी राज्य सरकार की एक और जनकल्याणकारी परियोजना आमार पाड़ा आमार समाधान के लिए शिविर लगाया गया था। जिसमें बूथ स्तर पर विभिन्न मोहल्ले में जो कार्य बाकी है, उनको करवाने की बात कही गई थी। इसके लिए राज्य सरकार की तरफ से प्रत्येक बूथ के लिए 10 लाख रुपए आवंटित किया गया था। गुरुवार आसनसोल नगर निगम में मेयर विधान उपाध्याय की अध्यक्षता में एक जरूरी बैठक हुई। इस बैठक में आसनसोल नगर निगम के उपमेयर वशिमुल हक, अभिजीत घटक, निगमायुक्त, सचिव के अलावा आसनसोल नगर निगम के अन्य अधिकारी और इस क्षेत्र के विभिन्न ठेकेदार उपस्थित थे। जिनके जरिए टेंडर के माध्यम से यह कार्य करवाने हैं। उन्होंने आज की बैठक में इस पूरी प्रक्रिया पर विचार विमर्श किया और किस तरह से आमार पाड़ा आमार समाधान शिविरों में जो कार्य करने के लिए लोगों ने आवेदन किया था। उन्हें कैसे पूरा किया जाए। उस पर मंथन किया गया। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जनक कल्याणकारी परियोजना आमार पाड़ा आमार समाधान के शिविर लगाया गया था। वहां पर लोगों ने अपने-अपने मोहल्ले में छोटे-छोटे कार्यों को करवाने के लिए आवेदन किया था। अब उन कार्यों को किस तरह से पूरा किया जाए। इस पर आज की बैठक में विचार विमर्श किया गया। आज की बैठक में ठेकेदार भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि कई कार्य के लिए टेंडर निकाला जा चुका है और कई कार्य अभी बाकी है। किस तरह से बाकी के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस पर आज की बैठक में चर्चा हुई।

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *