Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

टोटो और ई रिक्शा के रजिस्ट्रेशन के नाम पर मांगे जा रहे हैं हजारों रुपयों का किया गया विरोध

आसनसोल । आईएनटीटीयूसी के आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक 1 के अध्यक्ष राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में सोमवार टोटो और ई रिक्शा चालकों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस बारे में राजू अहलूवालिया ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा टोटो और ई रिक्शा के रजिस्ट्रेशन का जो फैसला लिया गया है। उसका वह स्वागत करते हैं। लेकिन जिस तरह से विभिन्न इलाकों में आरटीओ द्वारा टोटो और ई-रिक्शाओं को पकड़ा जा रहा है। उसकी वह कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि अभी 30 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन की तारीख बाकी है लेकिन उसके पहले ही आरटीओ द्वारा टोटो और ई-रिक्शा को पकड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब राज्य सरकार द्वारा रजिस्ट्रेशन के लिए 1000 रुपया की राशि तय की गई है। तब टोटो और ई रिक्शा चालकों से 15 से 17000 रुपए क्यों मांगे जा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि जब टोटो चालक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए आरटीओ कार्यालय जा रहे हैं। तब उन्हें टोटो के शोरूम में जाकर बात करने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन करने का अधिकार आरटीओ को है ना की शोरूम वालों को। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सिर्फ 1000 रुपया में रजिस्ट्रेशन की बात कही जा रही है। लेकिन टोटो चालकों से 15000 से ज्यादा रुपए मांगे जा रहे हैं। आखिर इतना पैसा किसकी जेब में जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में यहां के मंत्री मलय घटक को जानकारी देंगे और उन्होंने कहा कि वह यह मांग करते हैं कि भ्रष्ट आरटीओ अधिकारी के खिलाफ या तो कड़ी कार्रवाई की जाए या उनका तबादला किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने टोटो और ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन के लिए आरटीओ कार्यालय में 24 घंटे के अंदर अलग काउंटर खोलने की भी मांग की।

 

 

       

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *