Recent Posts

Shilpanchal Today

Latest News in Hindi

बेटी की जन्म दिन पर सैकड़ों दिव्यांगों के बीच वितरण की गई नया कंबल

दुर्गापुर । यह एक सराहनीय और मानवीय पहल है, जो अक्सर व्यक्तियों या सामाजिक संगठनों द्वारा अपने जन्मदिन या वर्षगांठ जैसे विशेष अवसरों पर की जाती है। इस तरह के कार्य समाज के वंचित और दिव्यांग वर्ग के लोगों को गर्मजोशी और समर्थन प्रदान करते हैं।लोग अक्सर अपने विशेष दिनों को सार्थक बनाने के लिए दान या सेवा के कार्य चुनते हैं।

यह कार्य न केवल जरूरतमंदों को भौतिक सहायता (कंबल) प्रदान करता है, बल्कि उन्हें यह अहसास भी कराता है कि समाज में उनकी परवाह करने वाले लोग हैं, जिससे उनका मनोबल बढ़ता है। इसी क्रम में अपनी बेटी एनेसा के जन्मदिन के अवसर पर विद्यापति बी-ज़ोन के शांतनु चक्रवर्ती, मिठू चक्रवर्ती ने दिव्यांग लोगों के बीच नया कम्बल वितरित कर जन्म दिन मनाया।

इस कार्यक्रम में लगभग सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए। मौके पर असिस्टेंट जनरल मैनेज और एचओडी फिजिशियन डीएसपी हॉस्पिटल डॉ तपन बाध्यकर ने कहा कि लोग जन्म दिन पर फिजूल के खर्च करते हैं, जरूरतमंदों और दिव्यांगों को मदद करना बहुत ही सराहनीय पहल है। वहीं डीएमसी की प्रशासक अनिंदिता मुखर्जी, संजय सिंह संपादक-सकलेर सिरो नाम, गौतम घोष सचिव, डब्ल्यूबी राज्यप्रतिबंधी राज्य समिति एवं प्रसून चटर्जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस सामाजिक कार्य की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *